पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मम्मियां पहुंचीं स्कूल, पकाया खाना

मम्मियां पहुंचीं स्कूल, पकाया खाना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फूड कॉम्पीटिशन के दौरान अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए।

भिवाड़ी | शहर के सेक्टर छह स्थित सनग्लो इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को फूड कॉम्पटीशन का आयोजन किया गया। प्रिंसीपल सुनीता यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में स्कूली विद्यार्थियों की माताओं ने अपने हाथों से तैयार किए गए विभिन्न तरह के व्यंजनों के साथ हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में शामिल डॉ. रूपसिंह व डाइटीशियन प्रियंका सिंह ने लजीज व्यंजनों के हिसाब से प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान का चयन किया। विजेता माताओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर डॉ. रूपसिंह व डाइटीशियन प्रियंका सिंह ने बच्चों व उनकी माताओं को स्वस्थ जीवनचर्या के बारे में टिप्स दिए। स्कूल निदेशक सुरेंद्र यादव ने सभी को स्मृति चिन्ह भेंटकर आभार प्रकट किया।

खबरें और भी हैं...