अलग-अलग जगह से दो जने लापता, सुराग नहीं
भिवाड़ी | यूआईटी फेज थर्ड थानांतर्गत जेबीएम कंपनी के समीप से छह मई को गायब हुए युवक का दस दिन बाद भी सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने बताया कि अकील पुत्र अली उर्फ जहीर निवासी अरोड़ा थाना ककोड़ जिला बुलंदशहर उत्तरप्रदेश छह मई की शाम जेवीएम कंपनी के समीप स्थित पहाड़ी की तरफ गया था। तब से ही वापस नहीं लौटा।
कोटकासिम : थाना पुलिस ने गुरुवार को एक व्यक्ति की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। रविंद्र यादव निवासी नया गांव ने मामला दर्ज कराया है कि 12 मई को सुबह 6 बजे मेरे पिता मामचंद यादव घर से बाहर सामान लेने के लिए निकले थे जो आज तक भी वापस नहीं लौटे। रिपोर्ट में बताया कि रिश्तेदारी सहित अन्य स्थानों पर तलाश किए जाने पर भी कोई सुराग नहीं मिला। ग्रामीणों से पूछे जाने पर मामचंद यादव को बीबीरानी से किशनगढ़ की तरफ जा रही पिकअप में जाते देखा गया।
अकील
मामचंद यादव