पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बैटरी प्लांट में आग लगी 3 दमकलों ने पाया काबू

बैटरी प्लांट में आग लगी 3 दमकलों ने पाया काबू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टपूकड़ा| औद्योगिक क्षेत्र खुशखेडा में बैटरी बनाने की कम्पनी मुकेश इंडस्ट्रीज में शनिवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग कम्पनी में फैलने लगी। सूचना पर खुशखेडा से दो दमकलें व भिवाडी से पहुंची एक दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग से कंपनी का काफी नुकसान हुआ है। जिसका अभी आकलन नहीं हुआ लेकिन जनहानि टल गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शनिवार सुबह कंपनी से अचानक धुंआ निकलता नजर आया। कंपनी की सूचना पर दमकल की दो गाड़ियां लेकर पहुंचे जलसिंह यादव ने लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। आग लगने से चारों तरफ काला गाड़ा धुआं फैल गया जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

टपूकड़ा. कंपनी में लगी आग।

खबरें और भी हैं...