कस्बे के बाबा नरसिंह दास आश्रम जोहड़ वाले मंदिर पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय चौधरी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें किसान मोर्चा के आगामी होने वाले कार्यक्रमों पर विचार विमर्श किया गया।
बैठक के दौरान भाजपा किसान मोर्चा जिला मंत्री राजेश यादव व भोम सैनी ने बताया कि 25 मई से 15 जून 2018 तक प्रत्येक पंचायत स्तर पर किसान चौपाल कार्यक्रम का आयोजन व 10 जुलाई से 20 जुलाई 2018 तक प्रत्येक जिला स्तर पर किसान सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। उत्कृष्ट किसान गोपालक एवं कृषि वैज्ञानिकों का प्रदेश स्तर पर सम्मान समारोह जयपुर में किया जाएगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा राजेश कुमार, टपूकड़ा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजपाल यादव, सुभाष फौजी, भिवाड़ी किसान मोर्चा अध्यक्ष रमेश, उपाध्यक्ष जगदीश भाटी, प्रवक्ता बलबीर, महामंत्री झबरा आदि मौजूद थे।