भिवाड़ी. चौपानकी क्षेत्र में गति अवरोधक बनाते श्रमिक।
भिवाड़ी| चौपानकी थाना क्षेत्र में रविवार को पुलिस ने रीको के सहयोग से दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में गति अवरोधकों का निर्माण कराया। इन स्थानों पर पिछले कुछ माह से दुर्घटना के मामले ज्यादा सामने आ रहे थे। थाना प्रभारी सुनील जांगिड़ ने बताया कि क्षेत्र के गाडपुर मोड, मुश्ताक कॉलोनी कट, चेडा चौक कट, पेप्सी कट, बोधा मार्केट व महालक्ष्मी धर्मकांटा के समीप गति अवरोधकों का निर्माण कराया गया है।