प्रतियोगिता के दौरान मौजूद खिलाड़ी।
भिवाड़ी| एसएस फाइबर नेट क्लब द्वारा आयोजित किए जा रही मैत्री क्रिकेट लीग प्रतियोगिता का लीग मैच एसएस फाइबर नेट क्लब व फ्रेंड्स क्लब भिवाड़ी की टीमों के बीच में धारूहेड़ा क्रिकेट एकेडमी के स्टेडियम में हुआ। जिसमें फाइबर नेट क्लब द्वारा टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अमित शर्मा के 40 रन व सुनील सिंह के 20 रन की बदौलत 20 ओवर में 9 विकेट पर 147 रन बनाए। जिसके जवाब में फ्रेंड्स क्लब की टीम 19 ओवर में 138 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। मैच फाइबर नेट की टीम ने 9 रन से जीता। जिसमें शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए अमित शर्मा ने हैट्रिक बनाते हुए कुल 4 विकेट लिए, जिस पर उन्हें मैन ऑफ द मैच दिया गया। इस मौके पर एसएस फाइबर नेट के निदेशक विवेक सोती, दया, हरीश, मोहन स्वरूप, महेश यादव, सुनील सोलंकी, जयवर्धने मिश्रा, अभिनव शर्मा, मंगल, बृजेश राजपूत, अनूप आदि मौजूद थे।