पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पंजाब लायंस व भिवाड़ी स्पोर्ट्स क्लब ने जीते मैच

पंजाब लायंस व भिवाड़ी स्पोर्ट्स क्लब ने जीते मैच

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवाड़ी स्पोर्ट्स क्लब द्वारा रविवार को “संदीप दायमा मैत्री क्रिकेट लीग प्रतियोगिता” की शुरुआत की गई। भिवाड़ी स्पोर्ट्स क्लब के संयोजक दिनेश बेदी ने बताया टूर्नामेंट में भिवाड़ी एवं आसपास से कई टीमें हिस्सा ले रही हैं और लीग तीन महीने से ज्यादा तक चलेगी। इसमें अंकों के आधार पर क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेगी। भिवाड़ी स्पोर्ट्स क्लब आने वाले दिनों में बाकी खेल जूडो, कराटे, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल एवं कबड्डी की प्रतियोगिता की भी घोषणा जल्दी करने वाली है। जल्द ही नए सदस्यों को जिम्मेदारी दी जाएगी। लीग प्रतियोगिता में रविवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में पंजाब लायंस क्रिकेट टीम का मुकाबला रॉयल अवेंजर क्रिकेट टीम से हुआ। पंजाब लायंस ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 201 रन बनाए। जिसके जवाब में रॉयल अवेंजर की टीम 19 ओवर में 144 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। पंजाब लायंस क्रिकेट टीम ने 57 रन से मैच जीता, मैन ऑफ द मैच गौरव कुमार रहे। दूसरे मैच में भिवाड़ी स्पोर्ट्स क्लब की क्रिकेट टीम का मुकाबला भिवाड़ी लायंस क्रिकेट टीम से हुआ। भिवाड़ी स्पोर्ट्स क्लब की क्रिकेट टीम 20 ओवर में 161 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जिसके मुकाबले में भिवाड़ी लाइंस की टीम 15 ओवर में सिर्फ 72 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। भिवाड़ी स्पोर्ट्स क्लब की टीम ने 89 रन से मैच जीता, मैन ऑफ द मैच करीम खान रहे। इस दौरान भिवाड़ी स्पोर्ट्स क्लब के सह संयोजक पोरस सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र खटाना, नरेश दायमा, राजू दायमा, विजय सिंगला, दानिश पंडित, पी गौतम, जसकरण, अवधेश, विनोद आदि उपस्थित रहे।

खेल

खेल

खबरें और भी हैं...