पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वकीलों के तीन संगठनों ने मांगी पुलिस के खिलाफ धरना प्रदर्शन की अनुमति

वकीलों के तीन संगठनों ने मांगी पुलिस के खिलाफ धरना-प्रदर्शन की अनुमति

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवाड़ी| रेवाड़ी के वकीलों व फूलबाग थाना पुलिस के बीच विवाद सुलझ नहीं रहा। बुधवार को रेवाड़ी बार एसोसिएशन के साथ भिवाड़ी व तिजारा बार एसोसिएशन भी आ गए। तीनों संगठनों ने उपखंड अधिकारी से मिलकर फूलबाग थाना पुलिस के खिलाफ बेमियादी धरना-प्रदर्शन की अनुमति मांगी। वकील जिला पुलिस अधीक्षक अलवर को भी एक ज्ञापन सौंप चुके हैं।

रेवाड़ी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रविन्द्र यादव ने बताया कि 11 अप्रैल की रात फूलबाग थाने में पुलिसकर्मियों द्वारा अधिवक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार व मारपीट की गई थी। जिसको लेकर फूलबाग थाने के सामने गुरुवार से बेमियादी धरना प्रदर्शन शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए बुधवार को उपखण्ड अधिकारी तिजारा से अनुमति लेने के लिए उन्हें एक पत्र सौंपा गया। यदि अनुमति मिल जाती है तो गुरुवार से ही बेमियादी धरना प्रदर्शन फूलबाग थाने के सामने शुरू कर दिया जाएगा। जिसमें भिवाड़ी व तिजारा की बार एसोसिएशन का भी सहयोग रहेगा। उल्लेखनीय है कि 11 अप्रैल को शांतिभंग के आरोप में भिवाड़ी के फूलबाग थाने पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए एक युवक के मामले को लेकर रेवाड़ी के वकील व पुलिस के बीच तनातनी हो गई थी। जिसमें बाद में पुलिस ने पांच वकीलों को भी शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया था।

बार एसोसिएशन की ओर से धरना प्रदर्शन के लिए अनुमति मांगी गई है। जिसके लिए भिवाड़ी थाना प्रभारी को जांच कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं। -कपिल यादव, उपखण्ड अधिकारी तिजारा

खबरें और भी हैं...