पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रेवाड़ी व तिजारा कोर्ट में वकीलों ने नहीं किया कामकाज

रेवाड़ी व तिजारा कोर्ट में वकीलों ने नहीं किया कामकाज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवाड़ी /तिजारा| रेवाड़ी के वकीलों व भिवाड़ी के फूलबाग थाना पुलिस के बीच हुए विवाद को लेकर रेवाड़ी के वकीलों ने दिल्ली में राज्यसभा सांसद भूपेन्द्र यादव व बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन मनन मिश्रा से मुलाकात कर अपना पक्ष रखा। वहीं रेवाड़ी और तिजारा में वकीलों की अनिश्चतकालीन हड़ताल रही। रेवाड़ी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रविंद्र यादव ने बताया कि गुरुवार को अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली में बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा से मिला। उन्हें पूरा घटनाक्रम बताया। चेयरमैन ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही सुप्रीम कोर्ट में दोषी पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ जनहित याचिका दायर करेंगे। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के सचिव विक्रांत यादव से भी मुलाकात की गई। उन्होंने शीघ्र ही राजस्थान पुलिस के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद अधिवक्ता राज्यसभा सांसद भूपेन्द्र यादव से दिल्ली स्थित उनके निवास पर मिले। यादव ने राजस्थान के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया से बात की। गृह मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को जयपुर बुलायाा। प्रतिनिधि मंडल में रेवाड़ी बार एसोसिएशन के सुरेश राव, गजराज, राजीव यादव, विशाल यादव, राजेंद्र सिंह, केवल खुराना, विश्वामित्र आदि मौजूद रहे। गुरुवार को तीसरे दिन भी रेवाड़ी और तिजारा कोर्ट में कामकाज नहीं किया गया। इधर तिजारा में अभिभाषक संघ तिजारा के अधिवक्तागणों ने एक मीटिंग कर एक सप्ताह पूर्व भिवाड़ी के फूलबाग पुलिस थाना के पुलिस कर्मियों द्वारा बार एसोसिएशन रेवाड़ी के वकीलों के साथ अभद्र व्यवहार व झूठा मुकदमा दर्ज करने के विरोध में वर्क सस्पेंड कर कोर्ट परिसर के बाहर धरना-प्रदर्शन किया एवं अभिभाषक संघ तिजारा के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार यादव के नेतृत्व में एसडीएम कपिल यादव को दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर मनोज कुमार, पुरुषोत्तम सैनी, महेश सोनी, मुकेश सैनी, नरेंद्र यादव, उमाशंकर शर्मा, नवल मुदगल, विनय पाल आदि मौजूद थे।

तिजारा. एसडीएम को ज्ञापन सौंपते अधिवक्ता।

खबरें और भी हैं...