पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भिवाड़ी स्पोर्ट्स क्लब ने जीता फाइनल मैच

भिवाड़ी स्पोर्ट्स क्लब ने जीता फाइनल मैच

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवाड़ी. गुरुवार को मैच में जीतने के बाद भिवाड़ी स्पोर्ट्स क्लब की टीम।

भास्कर न्यूज | भिवाड़ी

भिवाड़ी स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित सद्भावना क्रिकेट लीग प्रतियोगिता का फाइनल मैच भिवाड़ी स्पोर्ट्स क्लब और भिवाड़ी लायंस टीम के बीच में बुधवार रात सोहना रोड गुरुग्राम के मोक्ष मैदान पर हुआ। भिवाड़ी स्पोर्ट्स क्लब के संयोजक दिनेश बेदी ने बताया पिछले दो महीने से भिवाड़ी में सद्भावना क्रिकेट लीग प्रतियोगिता चल रही थी। जिसमें काफी टीमों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि भिवाड़ी लायंस क्रिकेट टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और भिवाड़ी स्पोर्ट्स क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 149 रन बनाए। मैच में राजू दायमा 33 रन बनाकर नाबाद रहे, हर्षवर्धन ने 28 रन बनाए। इसके जवाब में भिवाड़ी लायंस की टीम 19 ओवर में 138 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। भिवाड़ी स्पोर्ट्स क्लब की टीम ने मैच में 11 रन से रोमांचकारी मैच जीत दर्ज की। शानदार गेंदबाजी करते हुए राजू दायमा ने 2 विकेट एवं 3 रन आउट किए। दायमा को मैन ऑफ द मैच दिया गया। फाइटर ऑफ द मैच की ट्रॉफी भिवाड़ी लायंस टीम के अमन को मिली। इस दौरान भिवाड़ी स्पोर्ट्स क्लब के सह संयोजक पोरस सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र खटाना, श्रीसंत, राजू दायमा, विकास चौधरी, रवि, हर्षवर्धन, लोकेंद्र, संदीप, प्रेम गौतम, विजय सिंगला, बबली, जयदीप, कार्तिक, एआर पांडा, राजन शर्मा, ओमवीर, सुधीर आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...