कार में टक्कर मारकर भागा रोडवेज चालक
भिवाड़ी | खिजूरीबास गांव के समीप मंगलवार शाम एक अनियंत्रित रोडवेज बस ने होंडा सिटी कार में टक्कर मार दी। घटना के बाद रोडवेज चालक बस को साइड में खड़ा करने की बात कहकर उसे लेकर फरार हो गया। घटना में कार में काफी नुकसान हुआ है, जबकि कार चालक बाल-बाल बच गया। भिवाड़ी के कॉसमॉस सोसायटी निवासी हर्ष नागपाल ने बताया कि वह मंगलवार शाम खुशखेड़ा से भिवाड़ी की ओर आ रहे थे। रास्ते में खिजूरीबास गांव के समीप एक अनियंत्रित रोडवेज बस ने उनकी कार में टक्कर मार दी। घटना के बाद बस मिट्टी में धंसकर रुक गई, जिसे साइड में खड़ी करने की बात कहकर रोडवेज चालक बस को लेकर फरार हो गया। बस चालक के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया है।
टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त कार।