पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खानपुर के मुख्य रास्ते में 15 दिन से भरा है गंदा पानी

खानपुर के मुख्य रास्ते में 15 दिन से भरा है गंदा पानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव खानपुर के मुख्य रास्ते में पिछले 15 दिन से घरों का गंदा पानी जमा है। दूषित पानी के निकास की व्यवस्था न होने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खानपुर की ग्राम विकास समिति के प्रधान सतपाल यादव ने बताया कि गांव की जिस जोहड़ में अब तक गंदा पानी जाता है वहां एसटीपी के निर्माण के चलते पानी को रोक दिया गया है। पिछले कुछ समय से कोर्ट की वजह से एसटीपी निर्माण पर रोक लगी हुई है। अब तक एसटीपी निर्माण कर रही एजेंसी दूषित पानी को मोटर लगाकर गांव के बाहर स्थित एक जोहड़ तक पहुंचा रही थी लेकिन पिछले 15 दिन से मोटर खराब होने के कारण पानी रास्ते में एकत्रित हो रहा है। जिसके कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

पानी के निकास की व्यवस्था दुरूस्त कराई जाएगी। ताकि लोगों को परेशानी से निजात मिले। -शिव भगवान गठाल , अधिशासी अधिकारी, नगर परिषद भिवाड़ी

गांव खानपुर के मुख्य रास्ते में जमा गंदा पानी।

खबरें और भी हैं...