पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ईंधन में लगी आग, दमकल वाहन कच्चे रास्ते में फंसा

ईंधन में लगी आग, दमकल वाहन कच्चे रास्ते में फंसा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवाड़ी के गांव बंदापुर में लगी आग पर काबू पाते दमकलकर्मी।

भिवाड़ी| बंदापुर गांव में बुधवार को ग्रामीणों के भूसे व ईंधन में आग लग गई। सूचना पर भिवाड़ी से पहुंची दमकल गांव के कच्चे रास्ते में फंस गई, जिसके बाद खुशखेड़ा से आई छोटी दमकल के जरिए आग पर काबू पाया गया। जानकारी के अनुसार बंदापुर गांव में ईंधन व पशुओं के चारे में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। ग्रामीणों ने पुलिस व दमकल को सूचना दी। जिसके बाद भिवाड़ी से दमकल गांव की ओर रवाना हुई। जो गांव में मौके पर पहुंचते समय कच्चे रास्ते में फंस गई। इस बीच आग और तेज हो गई। दमकलकर्मियों, पुलिस व ग्रामीणों ने दमकल को निकालने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में क्रेन की सहायता से दमकल को निकाला गया। वहीं इसी बीच खुशखेड़ा से पहुंची एक छोटी दमकल ने आग पर काबू पाया। आग से ग्रामीणों को काफी नुकसान हुआ है।

खबरें और भी हैं...