पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कंपनी से दो लाख के 6 रिंग बाॅक्स चोरी का आरोपी गिरफ्तार

कंपनी से दो लाख के 6 रिंग बाॅक्स चोरी का आरोपी गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवाड़ी| यूआईटी थाना पुलिस ने पथरेडी स्थित श्रीराम पिस्टन्स एंड रिंग्स लिमिटेड से दो लाख से अधिक कीमत की रिंग्स चोरी करने के आरोपी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए छह बॉक्सों में से दो रिंग्स बॉक्स बरामद कर लिए। थाना प्रभारी विजेन्द्र सिंह ने बताया कि श्रीराम पिस्टन्स रिंग्स कंपनी के एक्जिक्यूटिव एडमिन कर्णसिंह यादव ने 14 अप्रैल को मामला दर्ज कराया था कि कंपनी के प्लांट से स्टील रिंग्स के छह बॉक्स जिनमें कुल 86 सौ रिंग्स थे, जिनकी कीमत 2 लाख 11 हजार 451 रुपए थी, चोरी हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, बुधवार को पुलिस को सूचना मिली जिस पर पुलिस ने आरोपी मंजीत पुत्र जगपाल मेघवाल निवासी दुर्जनपुर थाना उचाना जिला जींद हरियाणा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कंपनी से चोरी गए दो रिंग्स बॉक्स बरामद कर लिए। अाराेपी से पूछताछ जारी है।

खबरें और भी हैं...