पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तीन साल से फरार चल रहा गोतस्कर गिरफ्तार

तीन साल से फरार चल रहा गोतस्कर गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवाड़ी| यूआईटी थाना पुलिस ने वर्ष 2015 से फरार चल रहे हरियाणा निवासी गोतस्कर फरीद उर्फ नक्कट पुत्र महमूद मेव निवासी सालाहेडी थाना नूहं हरियाणा को प्रोडेक्शन वारंट पर किशनगढ़ जेल से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपने साथियों के साथ वर्ष 2015 में हरचंदपुर चौराहे के समीप पिकअप में गाय डालकर ले जा रहे थे। इस दौरान गो-तस्करों का विरोध करने वाले रामकिशन पुत्र धर्मपाल जाटव पर निवासी हरचंदपुर पर फायर कर घायल कर दिया। इसके बाद गोतस्कर सांथलका गांव में आ गए और यहां से भी गोवंश को गाड़ी में डालने लगा। यहां ग्रामीण आजाद सिंह ने उनका विरोध किया तो उस पर आरोपी ने फायरिंग कर दी।

खबरें और भी हैं...