यादव समाज स्थल में बनाए भवन का उद्घाटन
कोटकासिम | कस्बे स्थित बंसी वाली प्याऊ पर यादव समाज स्थल में श्रम एवं नियोजन मंत्री डॉ. जसवंत यादव द्वारा एक भवन का उद्घाटन किया गया। यह भवन डॉ. यादव ने उनके पिता सुरत सिंह सरपंच की यादगार में बनवाया है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व जिला प्रमुख डॉ. किरण यादव थी। उन्होंने और युवा नेता मोहित यादव ने फीता काटकर भवन का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता यादव समाज अध्यक्ष पूजा यादव ने की। भामाशाह परिवार का यादव समाज विकास समिति की ओर से शॉल, साफा एवं फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस अवसर पर डॉ. यादव के बड़े भाई पोहपसिंह यादव, युवा उघोगपति अजीत यादव, राजेन्द्र यादव, जयन्त राकेश यादव, भिवाड़ी में पार्षद उदितनारायण तिवाडी, पूर्व सरपंच युधिष्ठिर, दयाराम मास्टर, रामानंद, शेखर यादव, सरजीत सिंह, रघुवीर बाबूजी, राम कुमार पूर्व सरपंच, बुध राम लम्बरदार, डॉ सुंदर, डॉ हनुमान,अनूप यादव गंगापुरी, कृष्ण कुमार यादव, ताराचंद, लाल सिंह, विजय पहलवान, दशरथ, अभय सिंह, बिल्लु चौकी आदि मौजूद थे।
कोटकासिम. नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करते अतिथि।