- Hindi News
- National
- बैंक जा रहे युवक को रोका, सिर में हेलमेट मारा और 7 लाख रुपए से भरा बैग लूट ले गए
बैंक जा रहे युवक को रोका, सिर में हेलमेट मारा और 7 लाख रुपए से भरा बैग लूट ले गए
शुभम ने बताया कि तीनों बदमाशों के चेहरे खुले थे। बाइक की नंबर प्लेट पर नंबर नहीं थे और वे पूरी वारदात में बमुश्किल एक मिनिट का समय लगा। दुकान मालिक संतोष ने बताया कि बैंक की दो दिन छुट्टी होने के कारण ज्यादा नकदी जमा हो गई थी। इसलिए शुभम सुबह जल्दी ही बैंक से निकल गया। अक्सर वह बैंक जाने के लिए इसी मार्ग का उपयोग करता था। संतोष ने बताया कि पैसे जमा कराने का कोई तय समय नहीं है। बैग में बैंक में जमा कराने के लिए भेजे गई नकदी के अलावा शुभम द्वारा कलेक्शन की गई नकदी भी थी। पीडि़त मूलत: झारखंड़ निवासी है, लेकिन पिछले काफी समय से भिवाड़ी में रह रहा था।
भिवाड़ी. परिजनों के साथ थाने पहुंचा पीड़ित शुभम (टी शर्ट में)।
पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी
घटना के बाद पुलिस ने मौका ए वारदात के आसपास मार्गों पर लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। फूलबाग थाना पुलिस का कहना है कि बदमाशों की पहचान के प्रयास कर रहे हैं।