पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के तीनों बदमाशों को भेजा जेल

अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के तीनों बदमाशों को भेजा जेल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवाड़ी | यूआईटी थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्यों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया। हालांकि पुलिस ने न्यायालय से इनको रिमांड पर मांगा था लेकिन कोर्ट ने आरोपियों को जेल भेजने के आदेश दिए। ज्ञातव्य है कि यूआईटी थाना पुलिस ने रविवार को राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा से चोरी की गई 13 बाइक बरामद कर तीन चोरों को गिरफ्तार किया था। इनमें जितेंद्र कुमार उर्फ पिंटू, संदीप उर्फ कलिका निवासी मिलकपुर व सलीम खां निवासी रोजका, नूंह हरियाणा शामिल थे। जबकि गिरोह का सरगना नूंह निवासी वसीम अभी पकड़ से बाहर है। आरोपी मॉल और हाउसिंग सोसायटी के आसपास भीड़ वाले इलाकों से वाहन चोरी करते थे।

गिरोह के कब्जे से बरामद किए थे 13 वाहन

खबरें और भी हैं...