बिजली समस्या को लेकर अटल सेवा केंद्र पर आज होगी जनसुनवाई
टपूकड़ा | कस्बे के अटल सेवा केंद्र पर मंगलवार को बिजली समस्या को लेकर जन सुनवाई का आयोजन किया जाएगा। जिसमें तिजारा विधायक मामन सिंह यादव सहित विद्युत निगम के अधिकारी मौजूद रहेंगे। जन सुनवाई के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनी जाएंगी व मौके पर ही समाधान का प्रयास किया जाएगा। टपूकड़ा जेईएन अजीत कुमार ने बताया कि जन सुनवाई के दौरान निगम के अलवर, भिवाड़ी व टपूकड़ा से अधीक्षक अभियंता, अधिशाषी अभियंता, सहायता अभियंता सहित सभी अधिकारी मौजूद रहेंगे। चौपाल सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी।