पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रोटरी क्लब के सहयोग से बदली स्कूल की सूरत

रोटरी क्लब के सहयोग से बदली स्कूल की सूरत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवाड़ी | रोटरी क्लब भिवाड़ी ने एप्टिव कंपनी के सहयोग से सीमावर्ती राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, धारूहेड़ा में विभिन्न निर्माण व मरम्मत कार्यों से स्कूल का कायाकल्प कर दिया। क्लब अध्यक्ष एल एन शर्मा ने बताया कि विद्यालय के कक्षाकक्षों की मरम्मत, रंगरोगन, पानी की व्यवस्था और टीन शेड का निर्माण जैसे आवश्यक कार्य कराए गए। जिनसे विद्यालय की सूरत ही बदल गई। कार्यों का प्रथम फेज सम्पन्न होने पर स्कूल प्रांगण में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पुस्तकालय के लिए भवन निर्माण की आधारशिला भी रखी गई। कार्यक्रम में राव इंद्रपाल, शिक्षा विभाग के भीमसेन गौर, कंपनी के एमडी अरुण अवस्थी, नवतेज सिंह, संजय नाथानी, सीपी अरविंद, रोटरी क्लब के अध्यक्ष एल एन शर्मा, हरीश गौड़ आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...