भिवाड़ी| पुलिस की स्पेशल ब्रांच ने शुक्रवार को अलवर बाइपास स्थित एक सोसायटी की कमर्शियल मार्केट में काम कर रहे तीन बांग्लादेशियों को पकड़ा है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए बांग्लादेशियों में सिद्दकी (66) पुत्र ईबातखान निवासी भरतभायना, जिला जसोर बांग्लादेश, लाखी प|ी अजीज निवासी सत्यानी जिला फुलना बांग्लादेश व नजमा प|ी अलीशेख निवासी उधोधरा बांग्लादेश शामिल हैं। सिद्दकी यहां पिछले तीन साल से सफाई का काम मार्केट में कर रहा था। जो दलाल के मार्फत अवैध रूप से भारत में दाखिल हुआ और आगरा होते हुए भिवाड़ी पहुंचा। बांग्लादेशियों के खिलाफ इस माह की यह तीसरी कार्रवाई है।