भिवाड़ी| एनएच 8 पर रेवाड़ी के एडीसी प्रदीप दहिया ने शनिवार को ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान 50 ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई कर करीब 30 लाख का जुर्माना वसूल किया गया। कार्रवाई के दौरान पंजाब रोडवेज से मिलती जुलती एक निजी बस के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।