बीएमए अध्यक्ष बनने के बाद मित्तल का स्वागत
श्री अग्रवाल महासभा भिवाड़ी, वैश्य विकास चैरिटेबल ट्रस्ट, महिला मंडल व अग्रवाल यूथ द्वारा शनिवार को श्री अग्रवाल धर्मशाला में बीएमए के निर्वाचित अध्यक्ष बृज मोहन मित्तल का स्वागत किया गया। समाज के पदाधिकारियों व आमजन ने नवनियुक्त अध्यक्ष को फूल माला पहनाकर बधाई दी। मित्तल ने कहा कि उनकी जीत भिवाड़ी के सभी समाज के सहयोग से हुई है। भिवाड़ी में मूलभूत सुविधाओं के अभाव तथा एनएच 8 से कनेक्टिविटी को लेकर किए गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जल्दी ही औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं को लेकर रीको अधिकारियों से बात की जाएगी। वहीं रोड कनेक्टिविटी को लेकर भी अधिकारियों से बात की जाएगी। कार्यक्रम की शुरूआत महाराजा अग्रसेन की फोटो पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद बाहर से आए सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर महेंद्र अग्रवाल, ओपी अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, मनोज गुप्ता, सरपंच राम कंवर, सतीश गोयल, राजकुमार गोयल, मुकेश अग्रवाल, ब्रिज मोहन अग्रवाल, तरंग जैन, हरीश मित्तल, पार्षद टीटू तंवर, पार्षद विजय पटेल, नरेश अग्रवाल, प्रमोद गोयल, मनोज मोर, सुनील तायल, मोहन गुप्ता, सुशील गोयल, लप्पू, जसबीर चौधरी, इंदर शर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।
इसी प्रकार वैश्य महासंघ समिति द्वारा नवनिर्वाचित बीएमए अध्यक्ष बृज मोहन मित्तल का स्वागत अध्यक्ष डीके गोयल ने किया। इसके बाद समाज के लोगों ने अपने विचार रखें तथा ब्रज मोहन मित्तल को अभूतपूर्व सफलता के लिए बधाई दी। इस दौरान ओपी अग्रवाल, विजय अग्रवाल, ग्यासी राम गुप्ता, सुनील तायल, चन्द्रभान गुप्ता, अनिकेत विजयवर्गीय, राजू गोयल, सीए राकेश गुप्ता, अशोक खण्डेलवाल, मुकेश जैन, शिव कुमार अग्रवाल, रामअवतार गोयल, रजनीश गोयल, सुनील मित्तल, नितिन रस्तोगी, कृष्ण गोपाल महावर, सीए ब्रज मोहन अग्रवाल, आनंद अग्रवाल व अन्य गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
भिवाड़ी. नवनिर्वाचित बीएमए अध्यक्ष बृज मोहन मित्तल का स्वागत करते अग्रवाल समाज के लोग।