पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रिटायर्ड कर्मचारी राज्य स्तरीय रैली में 29 अप्रैल को दिखाएंगे अपनी ताकत

रिटायर्ड कर्मचारी राज्य स्तरीय रैली में 29 अप्रैल को दिखाएंगे अपनी ताकत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रिटायर्ड कर्मचारी संघ प्रदेश सरकार से काफी खफा है, क्योंकि जिला स्तर पर पिछले पांच दिनों से धरना दिए बैठे रिटायर्ड कर्मचारी संघ की सुध लेने न तो कोई प्रशासनिक अधिकारी पहुंचा तथा न ही सरकार का कोई प्रतिनिधि उनके बीच उनकी समस्या को सुनने पहुंचा। कर्मचारी नेताओं ने पिछले पांच दिनों से चल रहे धरने को शुक्रवार को समाप्त किया। रिटायर्ड कर्मचारी अब 29 अप्रैल को जींद में राज्य स्तरीय रैली कर अपनी ताकत दिखाएंगे।

कर्मचारियों की मांग है कि बिना शर्त कैशलेश मेडिकल सुविधा देने, केंद्र के समान सातवें वेतन का लाभ दिए जाने, 65 से 70 साल की उम्र के बाद 25 प्रतिशत अतिरिक्त वेतन दिए जाने, एलटीसी की सुविधा देने, कर्मचारियों की महंगाई भत्ते की किस्त लागू लागू करने, सभी जिलों में पैनल के अस्पतालों की संख्या बढ़ाई जाए। रिटायर्ड कर्मचारी संघ के जिला प्रधान रामकुमार व राज्य कार्यकारिणी सदस्य अनिल मुंजाल ने बताया कि सरकार का मुखिया मुख्यमंत्री होता है। आज प्रदेश में ऐसे हालात हो गए है कि मुख्यमंत्री की अाेर से जारी पत्र को भी लागू नहीं किया गया है। इस अवसर पर अनेक रिटायर्ड कर्मचारी मौजूद थे।

लघु सचिवालय परिसर के बाहर रिटायर्ड कर्मचारी संघ के धरने को संबोधित करते कामरेड भारत भूषण।

खबरें और भी हैं...