सुभाष चन्द्र को एसपी ने लगाया तीसरा स्टार
भिवानी | सब इंंंस्पेक्टर सुभाष चन्द्र को पदोन्नति उपरांत इंस्पेक्टर बनाया गया है। पुलिस महानिदेशक बीएस सिंधु के आदेशानुसार शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया ने एसआई सुभाष चन्द्र को तीसरा स्टार लगाया और पदोन्नति की बधाई दी। सुभाषचन्द्र इस समय सीआईए भिवानी में कार्यरत है। इस अवसर पर सुरक्षा शाखा इंचार्ज कुलदीप सिंह, रीडर वीरेंद्र सिंह व पीआरओ नसीब सिंह सहित अनेक कर्मचारी मौजूद थे।