युवाओं को सकारात्मक विचारधारा से जुड़कर आगे आना चाहिए: धर्मबीर
सीबीएलयू के सभागार में शुक्रवार काे युवा संवाद कार्यक्रम किया गया। इसमें सांसद धर्मबीर सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. राजकुमार मित्तल ने की। विशिष्ट अतिथि इंदु यादव व मुख्यवक्ता प्रो.सतीश कुमार झां रहे। सांसद धर्मबीर ने कहा कि आज टेक्नोलॉजी का समय है और इससे आज दुनिया छोटी दिखाई पड़ती है। हर रोज नई तकनीकी तैयार हो रही। इस खोज में भी शिक्षा का बड़ा योगदान है।
उन्होंने बताया कि दिखावे से नहीं देश को शिक्षा के बल पर आगे बढ़ाया जा सकता है। आज के युवाओं में भी नई खोज करने की सकती है। कुलपति प्रो. राजकुमार मित्तल ने युवाओं की राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर विस्तृत विचार रखे। राज्य महिला आयोग की सदस्या इंदु यादव ने महिलाओं को प्राप्त अधिकारों व उनके संरक्षण पर महिला आयोग के कार्यों पर जानकारी दी। रजिस्ट्रार रेखा जांगड़ा ने सीबीएलयू के कार्यों व कार्यक्रमों का विवरण प्रस्तुत किया। मुख्यवक्ता प्रो. सतीश कुमार झा ने अंबेडकर व युवा विषय पर विधार्थियों को संबोधित किया। इस अवसर पर अतुल गोयल,डॉ. मोनिका मिगलानी, प्रो.हरिदत्त कौशिक, प्रो.ललिता गुप्ता, प्रो.संजीव कुमार, डॉ.सुरेश मलिक, डॉ.आनन्द मलिक, ऋषि शर्मा, सुशील कुमार, संदीप, आशिष, पवन, नरेश, मोनू आदि उपस्थित थे।