पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

राष्ट्रीय लोक अदालत 22 को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी | राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की अाेर से जिला मुख्यालय पर न्यायिक परिसर में 22 अप्रैल को सुबह साढ़े 9 बजे राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिला एवं सत्र न्यायधीश व जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के चेयरमैन एएस नारंग ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में दोनों पक्षों की सहमति पर उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, सिविल, आपराधिक, मोटर-वाहन दुर्घटना, बैंक ऋण, राजस्व व वैवाहिक मामलों का निपटारा किया जाएगा। बीमा एवं दुर्घटना बीमा संबंधी मामलों में सहमति के लिए 17 अप्रैल को दोपहर दो बजे न्यायिक परिसर में स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में दोनों पक्षों की तरफ से अधिवक्ताओं की सुनवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...