पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फिलीपींस के ग्लेन एंटरीना से मुकाबला करेंगे भिवानी के मुक्केबाज राजेश

फिलीपींस के ग्लेन एंटरीना से मुकाबला करेंगे भिवानी के मुक्केबाज राजेश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी | चंडीगढ़ में 14 अप्रैल को होने वाली मुक्केबाजी चैंपनियनशिप में डब्ल्यू बीसी वल्र्ड चैंपियनशिप यूथ लाइट चैंपियनशिप में भिवानी के राजेश फिलीपींस के मुक्केबाज से मुकाबला करेंगे। यह डब्लयू बीसी का पहला चैंपियनशिप मैच है जोकि भारत में होगा। हालुवास गेट स्थित महताब की ढाणी में रहने वाले राजेश को मुक्केबाजी का शौक बचपन से था। परिवार की आर्थिक स्थिति के कारण राजेश चाय बेचने का काम किया। खिलाड़ी ने प्रोफेशनल मुक्केबाजी शुरू की। वह अब तक चीन में 3, साऊथ कोरिया में 1, भारत में 5 बार मुक्केबाजी मैच खेल चुके हैं। 60 किलो भारवर्ग के मुक्केबाज राजेश का चंडीगढ़ के पहले प्राेफेशनल बाॅक्सिंग इंवेट में चैंपियनशिप बैल्ट के लिए फिलिपिंस के ग्लेन एंटरीना से मुकाबला करेंगे। मुक्केबाज कर्ण सिंह 66 किलो भाग वर्ग में हिस्सा लेंगे।

खबरें और भी हैं...