रोडवेज चालक ने एटीएम से पैसे निकाले, 500 के 3 नोट थे नकली
एसबीआई के बसस्टैंड पर लगे एटीएम से शुक्रवार को जब रोडवेज बस चालक ने रुपये निकाले तो 500-500 रुपये के तीन नकली नोट निकले। चालक ने मौके पर ही पत्रकारों को बुलाया और मामले के बारे में बताया।
इसके बाद चालक घंटाघर स्थित बैंक की मुख्य शाखा में पहुंचा और मैनेजर से नकली नोट दिखाए। मैनेजर तुरंत प्रभाव से नकली नोट बदल दिए और चालक से कहा कि पत्रकारों को क्यों बुलाया हम क्या नकली नोट बदलने से मना कर रहे है। मैनेजर ने उपभोक्ता से कहा कि एटीएम में रुपये डालने का कार्य ठेकेदार पर दिया हुआ है। ठेकेदार या उसके कर्मचारियों ने ऐसा किया हो सकता है। तोशाम सब डिपो के रोडवेज चालक ईश्वर ने शुक्रवार को बसस्टैंड पर स्थित सीबीआई के एटीएम से 20 हजार रुपये निकाले। जिनमें 500 रुपये का एक नकली नोट निकला। जो सफेद था और प्रिंटिंग नाममात्र ही दिखाई दे रही थी। इससे आसानी से चालक को नकली नाेट का पता चल गया। इसके बाद साथी चालक के कहने पर उसने एटीएम से 20 हजार रुपये और निकाले। इसमें 500 रुपये के दो नोट नकली निकले। नकली नोट निकलने पर दर्जनों चालक व परिचालक मौके पर जमा हो गए।
धुले हुए नोट दिखाता चालक ईश्वर।