जिले में शांति के लिए 14 को रहेगी धारा 144 लागू
भिवानी| डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर जिला भिवानी में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एडीसी डॉ. संगीता तेतरवाल ने जिला में 14 अप्रैल को धारा 144 लागू करने के आदेश जारी किए हैं। डॉ. तेतरवाल ने बताया कि पूरे भारत देश में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया जा रहा है। जयंती के दौरान कोई भी असामाजिक तत्व किसी को उकसा कर जातीय या कौमी रंग दे सकता है। ऐसे में शांति बनाए रखने के लिए धारा 144 लागू करने के आदेश दिए गए हैं। इस दौरान पांच या इससे अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होकर धरना-प्रदर्शन करने पर पाबंदी रहेगी।