ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत
भिवानी | भिवानी-दादरी मुख्य मार्ग पर गांव निमड़ीवाली के पास ट्रक की चपेट में आने से 26 वर्षीय स्कूटी सवार एक महिला की मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
ढाणी फौगाट निवासी उषा नामक महिला शुक्रवार को दवाई लेने के लिए भिवानी आ रही थी। उसने एक राहगीर स्कूटी सवार से लिफ्ट ली। जब वह गांव निमड़ीवाली के पास पहुंची तो एक ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे उषा सड़क पर गिर पड़ी और उसने मौके पर दम तोड़ दिया। गांव खांडा खेड़ी हिसार निवासी जगबीर ने बताया कि उसकी बहन उषा की शादी गांव ढाणी फौगाट में सुरेन्द्र सिंह के साथ हुई। वह भिवानी दवाई लेने के लिए आ रही थी। निमड़ीवाली के पास सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।