पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बेटी की शादी का लाखों का सामान जला

बेटी की शादी का लाखों का सामान जला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अज्ञात कारणों के कारण एक महिला के मकान में शुक्रवार सुबह आग लग गई। अपनी बेटी के दहेज के लिए पाई पाई जोड़कर बनाया गया सामान मात्र कुछ ही घंटों में स्वाह हो गया। कस्बावासियों ने आग बुझाने के लिए पूरा जोर लगाया पर बेटी का दहेज का सामान नहीं बचा पाए। जब तक दमकल की गाड़ी पहुंचती तब तक सारा सामान जल चुका था। घटना बवानीखेड़ा के वार्ड नंबर दाे की है। महिला के घर में लगभग सुबह 10 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग उस समय लगी जब परिवार मजदूरी के लिए बाहर गया हुआ था और उसकी पुत्री घर पर अकेली थी।

महिला मुन्नी देवी ने बताया कि उसके पति का स्वर्गवास हो चुका है। उसने अपने पुत्री के विवाह के लिए सामान तैयार करके रखा हुआ था शुक्रवार काे घर मेें अज्ञान कारणों से आग लगने से वह जल गया। आग पर काबू पाने का काफी प्रयास किया लेकिन आग के कारण अग्निशमन केन्द्र को सूचित किया। छह माह पहले ही बेटी का रिश्ता तय किया था व एक दो दिन में शादी के लिए शुभ मुहूर्त दिखवाना था।

यह हुअा नुकसान..
आग लगने से फ्रिज, वाशिंग मशीन, बैड, बिस्तर, कपड़े, एलईडी, अलमारी, विवाह के लिए रखे गए कपड़े, जेवरात सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। विवाह के लिए रखे गए एक लाख 15 हजार रुपये भी जल गए। इसके अलावा घर की छत भी गिर गई। मुन्नी देवी ने बताया कि उसने बड़ी मुश्किल से बेटी की शादी के लिए एक एक रुपया जोड़कर सामान एकत्रित किया था। वह इस काम में दो साल से लगी हुई थी। अब भगवान जाने क्या होगा। इससे पहले मुन्नी देवी अपनी तीन बेटियों की शादी पाई पाई जोड़कर कर चुकी है। मुन्नी देवी का एक बेटा है जो चिनाई मजदूरी का काम करता है। स्वयं मुन्नी बाई अस्पताल व अन्य स्थानों पर सफाई का काम करती है।

पालुवास में बच्चों ने टीवी ऑन किया तो सेटअप बॉक्स में शाॅर्ट सर्किट से लगी आग
भिवानी | गांव पालुवास में एक मजदूर परिवार के मकान में बिजली शार्ट सर्किट से सेटअप बॉक्स में आग लगने से घरेलू सामान जलकर राख हो गया। घटना के समय मकान में केवल दो बच्चें ही थे। फरूखाबाद उत्तर प्रदेश निवासी रामजी व उसकी प|ी राजकुमारी औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्ट्री में मजदूरी का काम करते है। सुबह नौ बजे वह मजदूरी के लिए फैक्ट्री में चले गए और उनके सात व नौ वर्षीय दो बेटे घर पर थे। एक बच्चे ने टलीविजन का बिजली स्विच ऑन किया तो सैटअप बॉक्स में बिजली शार्ट सक्रिट से आग लग गई। डर के मारे बच्चे बाहर भाग गए। लगभग एक घंटे बाद पड़ोसियों ने मकान से धुआं उठता दिखाई दिया तो उन्होंने अपने स्तर पर काबू पर काबू पाया। लेकिन तब मकान में रखा अधिकतर सामान जलकर नष्ट हो चुका था।

पालुवास में जला सामान दिखाते रामजी।

खबरें और भी हैं...