पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लोहारू के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए समय पर पूरे करें काम : देवेंद्र

लोहारू के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए समय पर पूरे करें काम : देवेंद्र

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अधिकारियों को दिशा निर्देश देते अतिरिक्त मुख्य सचिव देवेन्द्र सिंह।

भास्कर न्यूज | भिवानी/लाेहारू

लोहारू ब्लॉक के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए अधिकारी अपने टारगेट को निर्धारित समयावधि में पूरा करें। लोहारू ब्लॉक का नाम पिछड़े ब्लॉक की सूची में नहीं रहना चाहिए। इसके लिए सभी विभागों के अधिकारियों को मिलकर काम करना होगा। लोहारू ब्लॉक में वास्तव में परिवर्तन तभी आएगा, जब अधिकारी योजनाओं को और गति प्रदान करेंगे।

इसके लिए अपनी विशेष कार्ययोजना बनाकर कार्य करें। यह बात अतिरिक्त मुख्य सचिव देवेंद्र सिंह ने शुक्रवार को लोहारू ब्लॉक में विकास कार्यों को और अधिक गति प्रदान करने को लेकर लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश देते हुए कही। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं को निर्धारित समयावधि में लागू करने के लिए टारगेट दिए। उन्होंने निर्देश देते हुए बताया कि गरीब तबके के जरूरतमंद लोगों को स्वरोजगार के लिए शिशु, तरूण और किशोर ऋण दिलवाएं जाएं। इसके लिए लीड बैंक मैनेजर आशा देसाई को जरूरी निर्देश दिए। सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि लोहारू ब्लॉक में आमजन के साथ-साथ विशेषतौर गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य सुविधाओं और योजनाओं का लाभ मिलना सुनिश्चित करें।

उन्होंने लोहारू, गागड़वास और ढिगावा जाटान में स्टेडियम में मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने को कहा। कस्बे में भेड़ फार्म की जगह उपलब्ध होने पर वहां पर पार्क बनवाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, इसके लिए वे पशुपालन विभाग के निदेशक से भी बात करेंगे। इस मौके पर सिटीएम महेश कुमार, डॉ. संगीता तेतरवाल, एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया, एसडीएम सतीश कुमार व लोहारू एसडीएम सुरेश कुमार कसवां आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...