पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संदिग्ध परिस्थितियों में मकान में आग लगने से दंपती 80 फीसदी झुलसा

संदिग्ध परिस्थितियों में मकान में आग लगने से दंपती 80 फीसदी झुलसा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी | गांव मंढ़ाणा में शुक्रवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक मकान में आग लगने से पति प|ी दोनों झुलस गए। दोनों को गंभीर हालत में पीजीआई रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह सुमन व उसकी प|ी मुकेश दोनों घर पर अकेले थे। बच्चे स्कूल गए हुए थे।

सुमन की प|ी मुकेश सुबह रसाेई घर में खाना बना रही थी। अचानक सिलेंडर की नलकी में अाग लगने से मुकेश के कपड़ों में अाग लग गई। मुकेश के शोर मचाने पर सुमन मुकेश के कपड़ों में लगी अाग को बुझाने लग गया, जिससे वह भी अाग की लपटोंं में घिर गया। आवाज सुनकर पड़ोसी भी वहां पहुंच गए तथा उन्होंने अाग पर काबू पाया। ग्रामीण पति प|ी को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। पति-प|ी लगभग 80 प्रतिशत झुलस गए हैं। इस संबंध में परिजनों ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। जांच अधिकारी दीपक ने बताया कि घटना के समय बच्चे स्कूल में गए थे और केवल सुमन व उसकी प|ी मुकेश ही घर पर थे। आग से महिला मुकेश और उसका पति सुमन झुलस गए।

खबरें और भी हैं...