पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खरकड़ी के पास ढाबे परचून की दुकान में आग से 3 लाख रुपये का सामान जला

खरकड़ी के पास ढाबे-परचून की दुकान में आग से 3 लाख रुपये का सामान जला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी | सुई रोड पर गांव खरकड़ी के नजदीक एक ढाबा व परचून की दुकान में लाग लगने से लगभग तीन लाख रुपये कीमत का सामान जलकर नष्ट हो गया। ढाबा संचालक ने शराब ठेकेदारों पर आग लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव बापोड़ा निवासी बीर सिंह खरकड़ी के नजदीक सुई रोड पर ढाबे का संचालन करता है। ढाबे के पास देवव्रत नाम के एक व्यक्ति की परचून की दुकान है। शुक्रवार सुबह वे अपने ढाबा व दुकान पर पहुंचे तो उनमें सामान जला हुआ था। ढाबा संचालक बीर सिंह ने आरोप लगाया कि सुई के शराब ठेकेदारों ने ही उसके ढाबे में आग लगाई। जिसके कारण नजदीक स्थित परचून की दुकान में भी आग लग गई। आग में ढाबा व दुकान में रखा लगभग तीन लाख रुपये कीमत का सामान जल गया।

बीर सिंह ने बताया कि ठेकेदारों ने दो दिन पहले भी उसके साथ मारपीट की। गुरुवार को देवव्रत और वह अपने घर चले गए थे। सुबह वापस आए तो सामान जला हुआ था।

खबरें और भी हैं...