रेप आरोपियों पर माकपा ने की कार्रवाई की मांग
भिवानी | माकपा की जिला सचिव मंडल की मीटिंग गुरुवार को भगत सिंह स्मारक में हुई। इसकी अध्यक्षता मास्टर शेरसिह व संचालन कामरेड ओमप्रकाश ने किया। मीटिंग में रेप की घटनाओं पर निन्दा प्रस्ताव पास किया। पार्टी जिला सचिव कामरेड ओमप्रकाश, कामरेड रामेहर ने बताया कि जम्मू कश्मीर के कठुआ में 8 वर्षीय बच्ची व यूपी की रहने वाली 18 वर्षीय छात्रा के साथ हुई घटना के अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। कामरेड ओमप्रकाश ने बताया कि कश्मीर की रेप की घटना को वहां के भाजपा सांसद और आरएसएस की सह इकाई हिन्दू एकता आरोपियों को निर्दोष साबित करने में लगी है। यही हाल यूपी की घटना का है। उन्होंने केन्द्र व राज्य की सरकार से मांग करते हुए बताया कि महिलाओं की सुरक्षा का उचित प्रबंध किया जाए और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।