ओपीजेएस यूनिवर्सिटी संचालक पर उज्जैन में दर्ज केस चैनल आईडी का है
भिवानी | ओपीजेएस यूनिवर्सिटी के संचालक के खिलाफ उज्जैन में दर्ज मामला चैनल आईडी से संबंधित है। गौरतलब है कि उज्जैन पुलिस ने उज्जैन के एक पत्रकार की शिकायत पर यूनिवर्सिटी एवं एक चैनल के संचालक जोगेंद्र, रोहतक निवासी शिवकुमार शर्मा व शिशिर शर्मा के खिलाफ भादसं की धारा 420, 406 व 34 के तहत दो अप्रैल को मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने जांच में पाया कि यह मामला फर्जी डिग्री प्रकरण से संबंधित न हो कर एक चैनल की आईडी से संबंधित है।