यूथ एशियन बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए अमन तंवर रवाना
भिवानी | गांव पालुवास निवासी बॉक्सर अमन तंवर यूथ एशियन बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गुरुवार रात बैंकॉक थाइलैंड के लिए रवाना हुए। कोच विष्णु भगवान व अन्य खेल प्रेमियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी। कोच विष्णु भगवान ने बताया कि प्रतियोगिता 19 से 25 अप्रैल तक चलेगी। उन्हें उम्मीद है कि अमन गोल्ड मेडल लेकर ही आएगा।