अखिल भारतीय किसान सभा ने मांगों को लेकर डीसी के नाम सौंपा ज्ञापन
तोशाम | अखिल भारतीय किसान सभा ने शुक्रवार काे तिकाेना पार्क में बैठक कर ड्रेन के टूटने से नष्ट हुई फसल के मुआवजे की मांग को लेकर डीसी के नाम ज्ञापन एसडीएम कार्यालय में दिया। पार्क में संपन्न बैठक को संबोधित करते हुए रवि ने बताया कि अलखपुरा सहित आधा दर्जन गांव में पिछले वर्ष भिवानी-घग्घर ड्रेन टूटने से फसल जलमग्न हुई थी। उसका मुआवजा आज तक किसानों को नहीं मिला है। इस अवसर पर हवासिंह, अशोक, राजबीर, प्रताप सिंह, दरियाव सिंह, जयबीर, कुलदीप, खजान, सुरेंद्र व महाबीर आदि किसान मौजूद थे।