पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सेक्टर 23 चौक से आम्बेडकर भवन तक बनेगी सड़क: ग्रोवर

सेक्टर 23 चौक से आम्बेडकर भवन तक बनेगी सड़क: ग्रोवर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी | डाॅ. भीमराव आम्बेडकर ऐसे महापुरुष एवं विद्वान हुए हैं जिन्हें देश ही नहीं अपितु विश्व स्तर पर ख्याति पाई। अमेरिका जैसे देश ने भारत र| एवं संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव आम्बेडकर को सिंबल ऑफ गॉड यानी ज्ञान का देवता की उपाधि से सम्मानित करके करोड़ों देशवासियों की भावनाओं के अनुरूप कार्य किया है।

यह बात सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने राजीव कालोनी गुजरानी रोड स्थित गुरु रविदास जन कल्याण समिति की अाेर से डाॅ. भीमराव आम्बेडकर जयंती समारोह में कहे। उन्होंने 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित आम्बेडकर भवन का लोकार्पण किया और अपने ऐच्छिक कोष से 11 लाख रुपये देने एवं सेक्टर 23 चौक से आम्बेडकर भवन तक सड़क का निर्माण करवाने की घोषणा की। इस सड़क के निर्माण पर साढ़े दस लाख रुपये खर्च होंगे। उन्होंने समाज सेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले डाॅ. जयबीर धानिया, शिक्षा के क्षेत्र में कुमारी पूजा व दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी नीरज कुमार को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। विधायक घनश्याम सर्राफ ने बताया कि समिति जिला स्तर पर हॉस्टल का निर्माण करवाने की दिशा में कार्य कर रही है। सहकारिता मंत्री ने कहा कि सरकार ने बाबा साहेब के जन्म दिन पर सीएम ने कैथल, यमुनानगर, फरीदाबाद, गुरुग्राम, कुरुक्षेत्र जींद, करनाल में अंत्योदय भवन शुरू किए हैं। शेष जिलों में भी ये शीघ्र ही शुरू हाेंगे।

खबरें और भी हैं...