पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ‘समृद्ध भारत के शिल्पकार थे बाबा साहेब’

‘समृद्ध भारत के शिल्पकार थे बाबा साहेब’

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संविधान निर्माता भारत र| बाबा साहेब डॉ. भीमराव आम्बेडकर की जयंती पर जिलेभर में आयोजित कार्यक्रमों में गणमान्य लोगों ने बाबा साहेब को श्रद्धासुमन अर्पित किए। पंचायत भवन में जिला स्तरीय समारोह में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने डॉ. भीमराव आम्बेडकर के दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि शिक्षा विकास की पहली सीढ़ी है। शिक्षा के बिना किसी समाज, देश या व्यक्ति का उत्थान संभव नहीं है। भारत के संविधान निर्माता भारत र| बाबा साहेब डॉ. भीमराव आम्बेडकर ने शिक्षित होने का मूल मंत्र दिया, जो समाज के हर वर्ग पर लागू होता है। उन्होंने देश के लिए एक समृद्ध और उत्तम संविधान की रचना की। वे समृद्ध भारत के शिल्पकार व महान समाज सुधारक थे।

मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने बताया कि डॉ. आम्बेडकर ने अपने विचारों से गरीब और अमीर के बीच बनी खाई को पाटने का काम किया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सबका साथ-सबका विकास और हरियाणा एक-हरियाणवीं एक की विचारधारा को लेकर प्रदेश में समान रूप से नीतियां लागू कर रही है। इससे पहले उन्होंने बाबा साहेब के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर समारोह का शुभारंभ किया। समारोह में मंत्री का पगड़ी पहनाकर व स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया गया।

जिला प्रधान नंदराम धानिया ने मंत्री का स्वागत किया। समारोह को पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन ऋषि प्रकाश शर्मा, ठाकुर विक्रम सिंह, ताराचंद अग्रवाल और रेखा टंडन ने भी संबोधित किया। पंचायत भवन में कार्यक्रम के उपरांत जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी डॉ. बनवारी लाल लघु सचिवालय पहुंचकर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री व विधायक घनश्याम दास सर्राफ भी मौजूद थे। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जेपी दलाल, जिला परिषद चेयरमैन रमेश ओला, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जेपी दलाल, जिला महामंत्री विजय शेखावत, जिला प्रधान नंदराम धानिया, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष मीना परमार, एससी जिला प्रधान जगदीश मिताथल, ठाकुर विक्रम सिंह, आजाद वाल्मीकि, ताराचंद अग्रवाल और संदीप श्योराण को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में ग्रुप ए में केएम पब्लिक स्कूल से कनिका ने पहला, वैश्य मॉडल स्कूल से लालरमपारा ने दूसरा और बीट्स सेे दीपाली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ग्रुप बी में टीआईटी स्कूल से भारत ने पहला, वैश्य मॉडल स्कूल से वंशिका ने दूसरा और बाल भवन स्कूल से काजल ने तीसरा स्थान पाया। शिक्षिका सरोज रहेजा, तरुण कुमार और प्रोमिला ने निर्णायक व श्याम शर्मा ने कॉर्डिनेटर की भूमिका निभाई।

खबरें और भी हैं...