पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कॉमनवेल्थ गेम्स में विकास के सोना व मनीष के चांदी जीतने पर भिवानी देवसर में जश्न

कॉमनवेल्थ गेम्स में विकास के सोना व मनीष के चांदी जीतने पर भिवानी-देवसर में जश्न

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रमंडल खेलों में शनिवार को भिवानी के बॉक्सरों ने गाेल्ड व सिल्वर मेडल प्राप्त किए। विजेता बाॅक्सर विकास कृष्ण व मनीष कौशिक के घर बधाई देने वालों का ताता लगा रहा। बॉक्सरों की जीत पर खेल प्रेमियों ने पटाखे फोड़कर जश्न मनाया। अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर सेक्टर 13 निवासी विकास कृष्णन ने 75 किलो भार वर्ग के फाइनल में जीत हासिल कर देश को गोल्ड मेडल दिलाया, जबकि गांव देवसर निवासी मनीष कौशिक ने हार के बाद भी देश की झोली में सिल्वर मेडल डाला। दोनों के घरों में जीत का जश्न है और बधाई देने वालों का ताता लगा हुआ है।

माता-िपता बोले- बेटे पर नाज

विकास कृष्ण के पिता कृष्ण व माता दर्शना ने बताया कि उन्हें अपने बेटे पर नाज है। उन्हें उम्मीद थी कि उनका बेटा देश को गोल्ड मेडल दिलाएगा। शनिवार को बेटे ने उनका सपना पूरा कर दिया। विकास के बेटे बीर, धनंजय व बेटी नाइसा मिलकर घर जीत की खुशी मनाई।

खेलकूद
राष्ट्रमंडल खेलों की बॉक्सिंग स्पर्धा में म्हारे मुक्केबाजों ने दिखाया दम
खेल प्रेमी बोले-जीत लिया दिल : देवसर निवासी बॉक्स मनीष कौशिक शनिवार को भले ही फाइनल मुकाबला हार गए, लेकिन खेल प्रेमियों का कहना है कि उसने सबका दिल जीत लिया। मनीष के भाई संदीप कुमार ने कहा कि मनीष देश को सिल्वर मेडल दिलाकर प्रदेश व जिले का गौरव बढ़ाया है। मनीष के काेच विष्णु भगवान ने कौशिक के घर पहुंचकर खुशियों का सांझा किया।

मनीष के रजत पदक जीतने पर खुशी मनाते उनके पिता व परिजन।

कॉम्नवेल्थ गेम्स में विकास के स्वर्ण पदक जीतने पर खुशी मनाते विकास के दादा सरजीत, पिता कृष्ण यादव, मां दर्शना, कोच विष्णु भगवान, बेटे धनंजय व वीर व अन्य।

खबरें और भी हैं...