पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बस में चढ़ते वक्त जेब से निकाले 40 हजार रुपये

बस में चढ़ते वक्त जेब से निकाले 40 हजार रुपये

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी| रोहतक चौक पर रोडवेज बस में चढ़ते समय एक सवारी की जब से अज्ञात व्यक्ति 40 हजार रुपये निकाल कर ले गया। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। लेकिन पुलिस जेबतराश का सुराग नहीं लगा पाई है।

गांव रासीवास निवासी श्योसिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम को उसने हांसी रोड स्थित महिला कालेज के नजदीक एसबीआई एटीएम से घरेलू खर्च के लिए 40 हजार रुपये निकाले थे। कमीज की ऊपर की जेब में उसने पैसे रख लिए और घर आने के लिए जब वह रोहतक गेट पर एक रोडवेज बस में चढ़ा तो उसकी जेब से किसी ने पैसे निकाल लिए। उसने एक मिनट बाद ही पैसे संभाले तो नहीं मिले। बस में सवारियों की भीड़ थी। उसने बस के चालक व परिचालक से घटना के बारे में बताया और बस के अंदर आरोपी की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद वह रोहतक चौक पर ही बस से नीचे उतर गया। मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। लेकिन पुलिस जेबतराश का सुराग नहीं लगा पाई। जांच अधिकारी एचसी प्रवीण मामले की जांच कर रहे है।

खबरें और भी हैं...