पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सभी स्कूलों में शिक्षा बोर्ड की ओर से प्रकाशित पुस्तकें पढ़ाना जरूरी: सिंह

सभी स्कूलों में शिक्षा बोर्ड की ओर से प्रकाशित पुस्तकें पढ़ाना जरूरी: सिंह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की अाेर से संबंधित स्कूलों में अगर किसी स्कूल संचालक ने प्राइवेट पब्लिकेशन की किताब लगाई तो ऐसे स्कूलों के खिलाफ बोर्ड प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। साथ ही ऐसे स्कूलों की मान्यता भी रद्द करने की सिफारिश भी करेगा।

बोर्ड चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह ने इसके लिए सख्त निर्देश दिए हैं। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि प्राइवेट स्कूलो की बार-बार शिकायत मिल रही है कि वे प्राइवेट पब्लिकेशन की किताबें लाने के लिए बच्चों पर दबाव बना रहे हैं। यह किताबें इतनी महंगी होती हैं कि अभिभावकों की जेब पर भारी पड़ती है। उन्होंने बताया कि हर वर्ष हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा पाठ्यक्रम तैयार करवाकर पुस्तकें तैयार करवाई जाती हैं। उन्होंने बताया कि वे सोमवार से ही स्कूलों में पहुंचकर वहां की किताबाें की जांच करेंगे।

खबरें और भी हैं...