पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पहले भी आपराधिक घटनाओं में शामिल रहे हैं सरपंच की हत्या में शामिल बदमाश

पहले भी आपराधिक घटनाओं में शामिल रहे हैं सरपंच की हत्या में शामिल बदमाश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को सरपंच अनिल का शव परिजनों को सौंप दिया। अस्पताल में पहुंचे बाढड़ा के विधायक सुखविंद्र माढ़ी से परिजनों ने सरपंच को शहीद का दर्जा दिलाने की मांग की।

गौरतलब है कि शुक्रवार रात को सरपंच अनिल की गोली मार कर हत्या कर दी थी। गोली लगने से पहले सरपंच ने ग्रामीणों की मदद से दो बदमाशों को मौके पर ही पकड़ लिया। तभी अन्य दो बदमाशों ने पकड़े जाने के भय से अनिल सरपंच पर गोली दाग दी। पुलिस ने हड़ौदी निवासी संजय कुमार की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 392, 397, 379बी, 302, 34 व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

ग्रामीणों द्वारा मौके पर पकड़े गए आरोपियों की पहचान किशनगढ़ महम जिला रोहतक निवासी दीपक उर्फ दीपा तथा गांव तिवाला निवासी प्रविन्द्र उर्फ लीला के रूप में हुई। मौके पर पकड़े जाने के भय से बदमाश छीनी गई क्रेटा गाड़ी छोड़कर भाग गए थे वहीं अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी को भी बदमाश गांव के बाहरी क्षेत्र में छोड़ गए। दोनों गाड़ियों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

मृतक के भाई देवेंद्र, संदीप, जगदेव आदि ग्रामीणों ने सरपंच अनिल को शहीद का दर्जा देने की मांग की है। विधायक सुखविंद्र मांढी ने सरपंच के परिवार को सरकार की तरफ से दस लाख रुपये की आर्थिक मदद दिलवाने व बच्चों की पढ़ाई का खर्च स्वयं वहन करने की घोषणा की।

एसडीएम ने की कस्बे में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा
भास्कर न्यूज | बवानी खेड़ा

एसडीएम सतीश कुमार ने शनिवार को कस्बे में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में एसडीएम ने नवनिर्मित चाइल्ड फ्रैंडली टॉयलेटों को एक सप्ताह में शुरू करवाने व कस्बे में पार्क का निर्माण करवाने की घोषणा की।

बैठक में एसडीएम सतीश कुमार ने बस स्टैंड परिसर में घास लगवाने, सीवरेज व्यवस्था में सुधार कराने व दूषित जल निकासी का प्रबंध कराने की भी बात कही। इस मौके पर एसडीएम ने पार्षदों व पालिका अधिकारियों से कस्बा को गंदगी व पॉलीथिन मुक्त करने पर जोर दिया। एडीएम ने बताया कि पॉलीथिन सीवरेज व नालियों में फंसकर बाधा डालता है। पशुओं के सेवन करने पर उनकी मौत का कारण बनता है। सचिव हंसराज सोनी ने पॉलीथिन मुक्त कस्बा बनाने की हामी भरते हुए कस्बे में जागरूक अभियान शुरू करने का भरोसा दिलाया। बैठक में नपा के सचिव हंसराज सोनी, एमई पंकज ढांडा, लेखाकार तेजपाल, सुभाष शर्मा, पार्षद ज्ञानचंद गुलाटी, सुरेश ओड, रामगोपाल सैनी, टेकचंद शर्मा, रामकिशन काजल आदि मौजूद थे।

श्रीगुरुद्वारा सिंह सभा में वैशाखी पर्व पर भजन कीर्तन करता रागी जत्था।

खालसा मेरो रूप है खास...
भिवानी |शहर के घंटाघर स्थित श्रीगुरुद्वारा साहिब में शनिवार को वैशाखी पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। खालसा पंथ के सृजना दिवस पर गुरुद्वारा सिंह सभा की ओर से लंगर कार्यक्रम किया गया। देश कौम के लिए 9 वर्ष की आयु में अपने पिता को कुर्बान करने वाले सिखों के 10वें गुरु एवं सर्वस्य दानी गुरु गोबिंद सिंह ने आज के दिन 1699 में खालसा पंथ की नींव रखी थी। शनिवार सुबह से ही गुरुद्वारा सिंह सभा में श्रीगुरुग्रंथ साहिब की गुरबाणी का कीर्तन पाठ चल रहा था।

खबरें और भी हैं...