पिछड़ा वर्ग सम्मेलन 22 अप्रैल को
भिवानी | राष्ट्रवादी परिवर्तन पार्टी की मीटिंग 22 अप्रैल को सुबह 11 बजे क्षत्रिय चेजारान धर्मशाला हनुमान गेट पर हाेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष लीलाराम प्रजापति व राष्ट्रीय महासचिव विरेन्द्र कुमार जालंधरा ने बताया कि इसमें पिछड़ा वर्ग सम्मेलन, राजनैतिक मुद्दों, समाज में महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों, गरीबों को कैसे रोजगार मिल सकता है अादि बाताें पर चर्चा की जाएगी।