पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खानक में कांटों पर तुलाई का नंबर लगाने पर दो गुट भिड़े, छह जख्मी

खानक में कांटों पर तुलाई का नंबर लगाने पर दो गुट भिड़े, छह जख्मी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तोशाम| खानक में नाका नंबर 6 पर दो पक्षों में कांटों पर तुलाई का नंबर लगाने के लिए झगड़ा हो गया। झगड़े में दोनों पक्ष के करीबन आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों उपचार के लिए पहले तोशाम के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व बाद में भिवानी रेफर कर दिया गया। सूचना के बाद पुलिस ब्यान के लिए मौके पर पहुंची। पुलिस मामले में कार्रवाई में लगी हुई थी। जानकारी के अनुसार शनिवार देर सायं काटों पर तुलाई का नंबर लगाने को लेकर खानक के नाका नंबर 6 पर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। पहले दोनों पक्षों कहासुनी में झगड़ा बढ़ गया और लाठी डंडे चल पड़े। इससे झगड़े में दोनों पक्ष से करीबन आधा दर्जन युवक घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए पहले तोशाम के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व बाद में भिवानी रेफर कर दिया गया। सूचना के बाद पुलिस ब्यान के लिए मौके पर पहुंची। इस बारे में जांच अधिकारी एएसआई श्याम सुंदर ने बताया कि झगड़े की सूचना आई थी। सूचना के बाद भिवानी अस्पताल से घायलों के ब्यान दर्ज कर अागामी कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...