पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 48 घंटे में तेज हवा के साथ फिर बरसात की संभावना

48 घंटे में तेज हवा के साथ फिर बरसात की संभावना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किसानाें काे एक बार फिर से खराब मौसम का सामना करना पड़ सकता है। मौसम में बदलाव के चलते अगले 48 घंटों में प्रदेश में तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं बरसात की संभावना जताई गई है।

विभाग के अनुसार मौसम फिर से करवट लेगा। जिले में 16 व 17 अप्रैल को फिर से तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। शहर का रविवार को अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते दिनाें शहर में 10 एमएम हुई बारिश के बाद अधिकतम तापमान में गिरावट आई थी जो अब फिर सामान्य से अधिक बढ़ गई। वहीं मौसम वैज्ञानिकों ने 15 अप्रैल तक मौसम खुश्क रहने और 16 व 17 अप्रैल को तेज हवाओं के साथ कहीं कहीं बूंदाबांदी की संभावना जताई है।

फसल एकत्रित कर बांधने या ढकने का प्रबंध करें

कृषि उपनिदेशक डॉ. पीएस सभ्रवाल ने बताया कि गेहूं की कटाई कढ़ाई का समय है। संभावित बूंदाबांदी को देखते हुए व्यवस्था फसल को ढकने अथवा एकत्रित कर बांधने का प्रबंध करें और तूड़ी को ढककर रखें।

खबरें और भी हैं...