सड़क हादसे में घायल हवाई पट्टी चौकीदार ने दम तोड़ा
भिवानी | गांव गुजरानी के नजदीक दस दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में घायल हुए हवाई पट्टी चौकीदार की उपचार के दौरान रविवार को मौत हो गई। गुजरानी निवासी 55 वर्षीय रोशनलाल दस दिन पूर्व हवाई पट्टी पर ड्यूटी के बाद साइकिल से अपने गांव जा रहा था। गांव के नजदीक पहुंचा तो एक डंपर ने साइकिल को टक्कर मार दी। इससे रोशन लाल घायल हो गया। उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के बाद उसे छुट्टी देकर घर भेज दिया गया। शनिवार रात को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल जे जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृतक घोषित कर दिया।