पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चुरू यूनिवर्सिटी की फर्जी डिग्री बेचने के मामले की बड़े स्तर पर हो जांच : अरोड़ा

चुरू यूनिवर्सिटी की फर्जी डिग्री बेचने के मामले की बड़े स्तर पर हो जांच : अरोड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसवाईएल का पानी हर हाल में इनेलो ही लेकर आएगी। सरकार में इच्छा शक्ति की कमी के चलते नहर निर्माण का कार्य शुरू नहीं करवाया जा रहा है। इनेलो मामले को लेकर संघर्ष तेज करेगी और एक मई से जेल भरो आंदोलन की शुरूआत भिवानी से ही की जाएगी। इसी कड़ी में एक मई को भिवानी से जेल भरो आंदोलन शुरू होगा व कार्यकर्ता सप्ताह में दो बार जेल भरेंगे।

यह बात इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने रविवार को एक मई के जेल भरो आंदोलन को लेकर जनसंपर्क अभियान के दौरान देवीलाल सदन में कार्यकर्ताओं को कही। उन्होंने सरकार से राजस्थान की चुरू यूनिवर्सिटी में पैसे के बदले फर्जी डिग्रियां बांटने की बड़े स्तर पर जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि कोई चाहे कितना ही बड़ा क्यों न हो। उसके सत्तापक्ष या विपक्ष के किसी भी बड़े नेता के साथ कितने ही रसूख क्यों न हो। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए। उन्होंने बताया कि प्रदेश में बीजेपी व कांग्रेस को छोड़कर इनेलो किसी से भी गठबंधन कर लेगी तथा जो पार्टी उनके साथ आना चाहती है उसका स्वागत होगा। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुभाष गोयल, विधायक रणबीर गंगवा, विधायक ओमप्रकाश गौरा, पूर्व विधायक धर्मपाल ओबरा, बलदेव वाल्मीकि, जिला प्रधान सुनील लांबा, बलदेव घणघस सहित अनेक नागरिक उपस्थित थे।

इनेलो कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा।

खबरें और भी हैं...